Skip to main content

PATRIKA24x7

भूगोल विभाग के द्वारा शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में ज्योग्राफिकल एग्जीबिशन का आयोजन 5 जनवरी 2026 को किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे के खलखो के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय डॉ मानकर प्रो सी डी मानिकपुरी प्रो जे आर नायक प्रो आर डी साहू सी आर ध्रुव उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भूगोल विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रो एन खरे के द्वारा किया गय। कार्यक्रम में भूगोल के छात्र-छात्राओं के द्वारा जलवायु विज्ञान समुद्र विज्ञान भू आकृति विज्ञान इत्यादि विषयों से संबंधित मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया। Geographical exhibition में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडल को दो श्रेणियां में विभाजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत मॉडल का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के के खलखो एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अवलोकन कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के मध्य भूगोल विषय से संबंधित प्रश्न मंच एवं ज्योग्राफिकल गेम्स का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सेशन में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें अमित चोपड़ा अध्यक्ष जन भागीदारी विकास समिति मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे आपके द्वारा छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही मुख्य अतिथि अमित चोपड़ा जी के द्वारा अपने उद्बोधन में ज्योग्राफिकल एग्जीबिशन के महत्व को रेखांकित किया गया और छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रो जी एन खरे विभाग अध्यक्ष भूगोल के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!