Skip to main content

PATRIKA24x7

 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जुम्बा कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

 बस स्टैण्ड बालोद में ट्रक/ऑटो/टैक्सी/ई रिक्शा यात्री बस वाहन चालक एवं परिचालकों को दिलाया गया सड़क सुरक्षा शपथ।

 कोबा मेला मंडई में जागरूकता रथ एवं पॉम्पलेट वितरण कर वाहन चालकों को किया गया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 06.01.2026 को यातायात कार्यालय बालोद के सामने ‘‘स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन’’ जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें

धीरज शर्मा के द्वारा लगभग 225 अधिकारी/कर्मचरीयों जिसमें बड़ी संख्या में जिले के नव आरक्षक, आम नागरिक शामिल हुए। जुम्बा कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मन रहता है, स्वस्थ्य मन से वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करे हमेशा हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करे। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को यातायात सड़क सुरक्षा शपथ दिलाया गया जिससे सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करे।

कोबा मेला मंडई में, जुंगेरा, जगन्नाथपुर, सांकरा, अर्जुन्दा, सुरेगांव, भण्डेरा, भेंड़ी, मालघोरी में यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पाम्पलेट वितरण किया गया, सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

आज दिनांक 06.01.2026 को बस स्टैण्ड बालोद में ट्रक/ऑटो/टैक्सी/ई रिक्शा यात्री बस वाहन चालक एवं परिचालकों को यातायात सड़क सुरक्षा शपथ दिलाकर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु जागरूक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!