PATRIKA24x7

खुरसुनी में ‘साइबर सुरक्षा एवं जन जागरूकता शिविर’ आयोजित,, वित्तीय सुरक्षा, सोशल मीडिया जागरूकता के संबंध में दी गई जानकारी।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरसुनी(अर्जुन्दा) में ग्रामीणों को डिजिटल युग के खतरों से आगाह करने के लिए ‘साइबर सुरक्षा एवं जन जागरूकता शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर वीजा (VISA) प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘साइबर सिक्योरिटी एंड सोशल अवेयरनेस’ अभियान के रूप में आयोजित किया गया।

प्रमुख गतिविधियाँ और चर्चा

VLE राजेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से चर्चा की गई। जिसमें वित्तीय सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई (UPI) फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया जागरूकता: सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सुरक्षित उपयोग, सावधानी: अनजान लिंक और फेक कॉल से सतर्क रहने की हिदायत दी गई।

सरपंच योगेश्वर साहू एवं पंचो व ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में ग्राम के सभी प्रमुखों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। VLE राजेन्द्र सिन्हा ने बताया कि वर्तमान समय में जैसे-जैसे डिजिटल लेन-देन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। शिविर के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने साइबर सुरक्षित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!