Skip to main content

PATRIKA24x7

थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 01 महिला आरोपी सहित कुल 02 गिरफ्तार।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*आस-पास क्षेत्र में भीख मांगने वाले ही निकले चोर*

*रेलवे स्टेशन में झुण्ड बनाकर करते है निवास*

*थाना मंदिर हसौद सहित थाना गुढ़ियारी एवं टिकरापारा क्षेत्र में चोरी की घटना को दिया था अंजाम*

विवरण – प्रार्थिया पुष्पा वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह थाना मंदिरहसौद क्षेत्र स्थित मकान में रहती है। दिनांक 11.11.2024 को प्रार्थिया प्रातः 08.00 बजे अपने घर में ताला लगाकर चाबी को घर के बाहर मेट के नीचे रखकर चली गई थी। दोपहर करीबन 11.30 बजे प्रार्थिया की पुत्री घर पर आई तो प्रार्थिया को घर पर चोरी होने की जानकारी दी, सूचना पर प्रार्थिया घर आई तो देखी कि आलमारी में रखे मंगलसूत्र, सोने चांदी के जेवरात नही थे। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थिया के घर के नीचे रखे चाबी से ताला खोलकर घर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 331(1), 305(ए), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल द्वारा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध मे प्रार्थिया, उसकी पुत्री एवं आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ किया गया।

पूछताछ में टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई की कुछ भीख मांगने वाले प्रार्थिया के घर के आस-पास संदिग्ध अवस्था में घुमते पाये गये थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उनकी पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी सागर सोबर एवं सोनिया सोबर को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया है। साथ ही थाना गुढ़ियारी और टिकरापारा क्षेत्र में भी चोरी करने की बात स्वीकार की।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर *कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र एवं सोने चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी -*

*01. सागर सोबर पिता डेरो सोबर उम्र 30 साल निवासी महासमुंद माल धक्का के पास थाना व जिला महासमुंद।*

*02. रानिया सोबर पति सागर सोबर उम्र 25 वर्ष साकिन महासमुंद माल धक्का के पास थाना व जिला महासमुद।*

*कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिरहसौद, थाना मंदिर हसौद से प्र.आर. धर्मेन्द्र वर्मा, आर. किशोर देशमुख, राकेश साहू, निहाली साहू एवं जफर खान की महत्पपूर्ण भूमिंका रही।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!