PATRIKA24x7

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पुनः प्रमुख संरक्षक बनने पश्चात् गुण्डरदेही आगमन पर रामायनी सांसद मोहन मंडावी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया फूल माला से जोरदार स्वागत।

परस साहू

गुण्डरदेही।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पुनः प्रमुख संरक्षक बनने पश्चात् गुण्डरदेही आगमन पर रामायनी सांसद मोहन मंडावी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया फूल माला से जोरदार स्वागत किया। आपकों बता दें पूर्व सांसद मोहन मंडावी तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष रहे है। तुलसी मानस प्रतिष्ठान की छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र और ओडिशा में आज 25 हजार से ज्यादा रामायण मंडलिया है जो गांव-गांव में प्रभु राम जी प्रचार प्रसार में लगकर सामाजिक समरसता का सन्देश जनमानस तक पहुंचा रही है।

रामायणी सांसद के नाम से प्रसिद्ध पूर्व सांसद मोहन मंडावी के मार्गदर्शन में तुलसी मानस प्रतिष्ठान दिनों दिन तरक्की कर रही है।

पुनः प्रमुख संरक्षक बनने पश्चात् पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि प्रदेश और देश में रामायण मंडलिया गठित का कार्य चल रहा है। अब हम अमेरिका में भी मानस मंडलिया गठित करवाएंगे। इसके लिए हमें अमेरिका से भी बुलावा आ चुका है। मैं और हमारी तुलसी मानस प्रतिष्ठान जल्द अमेरिका पहुंचकर वहां रामायण कार्यक्रम करेंगे और प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान विदेश की धरती पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!