लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने आज क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में शिरकत कर जनसंपर्क तेज किया। उन्होंने साईं इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन के स्थापना दिवस समारोह के साथ-साथ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित मानव एकता महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
*साईं इंस्टीट्यूट में मना स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव*
साईं इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन के स्थापना दिवस और वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुँचकर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है और स्थानीय स्तर पर ऐसे संस्थान युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
*मकर संक्रांति पर ‘मानव एकता महासम्मेलन’ का आयोजन*
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित मानव एकता महासम्मेलन में प्रमोद जैन ने शिरकत की। यहाँ उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस सम्मेलन में जिले भर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहा।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही *गरिमामयी उपस्थिति*
इन कार्यक्रमों के दौरान जिले और जनपद के कई बड़े चेहरे एक साथ मंच पर नजर आए, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
* तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद)
* तोमन साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद)
* पुरुषोत्तम चन्द्राकार (अध्यक्ष, जनपद पंचायत गुंडरदेही)
* नीतीश मोंटी यादव (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत गुंडरदेही)
* गुलशन साहू (अध्यक्ष, भाजयुमो)

