PATRIKA24x7

तहसीलदार के आदेश में पहुंचे पटवारी,, ट्रैक्टर के ट्राली से लकड़ी की गोला पटवारी के नजर के सामने फरार हो गए,,,, पटवारी पर उठने लगी सवाल,,, क्या अब सरकारी काम में प्रभावित करने वाले माफिया पर कार्रवाई होगी या पटवारी पर,,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही क्षेत्र में अर्जुन वृक्ष की अवैध कटाई और परिवहन का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते लकड़ी माफिया के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम भेंडरा में अवैध रूप से अर्जुन वृक्ष की कटाई और परिवहन की सूचना पर राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया, परंतु पंचनामा बनाते तक लकड़ी माफिया ट्रैक्टर ट्राली में लोड अर्जुन वृक्ष के गोले को छोड़कर फरार होने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

राजस्व विभाग की सांठगांठ के चलते क्षेत्र में अर्जुन वृक्ष की अवैध कटाई और परिवहन लगातार बढ़ रहा है। इधर राजस्व विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं की पटवारी द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पर लोड अर्जुन वृक्ष के गोले को जपती बनाने के बजाय छोड़ दिया गया।

 

आपको बता दें कि वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर “एक पेड़ मां के नाम” के तहत लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है परंतु राजस्व विभाग के अधिकारियों के मिली की भगत के चलते लकड़ी माफिया लगातार क्षेत्र में अर्जुन वृक्ष सहित छांवदार एवं फलदार वृक्षों की कटाई कर धड़ल्ले से परिवहन कर रहे हैं।

वही आपको बता दें कि क्षेत्र के आरा मिलो में लगातार अर्जुन वृक्ष का परिवहन किया जा रहा है परंतु राजस्व विभाग वन विभाग द्वारा अब तक एक भी आरा मिलो पर कार्रवाई नहीं की गई है जो विभाग की सांठगांठ को को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!