लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने के अलावा धान खरीदी केन्द्रों से धान की समुचित उठाव हेतु भी समुचित उपाय सुनिश्चित किए जा रहे है।
कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा थोक एवं फुटकर व्यापारियों के दुकानों एवं गोदामों के अलावा राईसमिलों की भी नियमित रूप से जाँच की जा रही है। इसके अंतर्गत आज एसडीएम गुरूर आरके सोनकर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा गुरूर विकासखण्ड के पुरूर स्थित खेम ट्रेडर्स राईस मिल में धान एवं चावल की उपलब्धता एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।

