गुण्डरदेही।
*स्वर्गीय ताराचंद साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ : अरुण साव*
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंद साहू जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी*
दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जननेता, कुशल संगठनकर्ता स्वर्गीय ताराचंद साहू को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। साव ने कहा कि, ताराचंद साहू का 1 जनवरी 1947 को जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से गांव से चलकर देश में नाम कमाया। 1990 से दो बार विधायक बने। 1996 से चार बार लोकसभा सांसद बने।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग के रविशंकर मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय साहू सम्मेलन एवं स्वर्गीय ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर प्रदेश के विभिन्न समाज के समाजसेवियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को बताया कि, स्वर्गीय ताराचंद साहू जी गांव से संघर्ष करके लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने अपने व्यवहार और अपने काम से जननेता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रदेश में वे एक कुशल जननेता, संगठनकर्ता एवं राजनेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, वे साधारण व्यक्ति नहीं थे। समाज के युवाओं को स्वर्गीय ताराचंद साहू से प्रेरणा लेकर काम करने की आवश्यकता है। इससे वे एक अच्छे समाजसेवक और राजनीतिक कार्यकर्ता बन सकते हैं। उनके परिश्रम, मेहनत और तप से सीखना होगा। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास में स्वर्गीय ताराचंद साहू महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ आज उनके सपनों के अनुरूप प्रगति कर रहा है।
*छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने का मिला गौरव : अरुण साव*
उन्हें अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनका यह जीवन यात्रा बताता है कि, वे कुशल संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता थे। ये सफर बताया है कि, कोई कैसे गांव से संघर्ष करके लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा सकता है। अपने व्यवहार और कार्य से जननेता के रूप में पहचाना जा सकता है।
इन वरिष्ठों का किया गया सम्मान*
ताराचंद साहू को देवलोक गए 14 साल हो गए। लेकिन उनके प्रति लोगों का स्नेह पहले जैसा है। इसकी वजह उन्होंने सर्व समाज की चिंता की थी। उनकी स्मृति में विभिन्न समाज के सियान का सम्मान किया गया, जो उनके संघर्ष में खड़े रहे।
मन्नूलाल परगनिहा , तारकेश्वर स्वर्णकार , रामानंद देवांगन, माधव देशमुख, आरडी देशलहरा, कुलेश्वर ताम्रकार, पितांबर साहू, धानेश्वर निर्मलकर, शिव प्रसाद चंद्रवंशी, सुनील पटेल, कविता विश्वास, राम सहाय वर्मा, बोधन यादव जी, भगत कुंभकार, सत्यव्रत राय, कृष्णा भाले, थनवार पटेल, बद्री प्रसाद पारकर, उमाशंकर राव, बलदाऊ प्रसाद साहू , किशोर कन्नौजे, राजकुमार साव , मोहित देशमुख, भूषण पाल, परविंदर सिंह बंटी, अशोक चौधरी, यशवंत साहू, किरण साहू, देवेश प्रसाद साहू
इस कार्यक्रम में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू , जागेश्वर साहू, दीपक साहू, रमशिला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, डॉ सियाराम साहू, विधायक गण दलेश्वर साहू , दीपेश साहू , भोलाराम साहू , ईश्वर साहू , अशोक साहू , जितेंद्र साहू , दयाराम साहू , प्रीतम साहू, महापौर अलका बघमार, छन्नी साहू , साहू समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, भागवत साहू, नारद साहू , तिलेश्वर साहू, चंद्रभूषण साहू, मदन साहू , महेंद्र साहू , धर्मराज साहू, जिला, तहसील, परिक्षेत्र पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।
…… ……..

