गुण्डरदेही।
हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा लगातार 151वें सप्ताह के अंतर्गत परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल के मार्गदर्शन में लगातार छठवें अंतिम सप्ताह नेता जी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा स्थल प्रियदर्शिनी नगर भिलाई नगर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया।
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा स्थल प्रियदर्शिनी नगर, भिलाई में जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम गोद ली है उसके आसपास साफ सफाई कर झिल्ली, कागज, गुटखा पाउच, दोना एवं अनावश्यक खरपतवार को उखाड़ कर इक्ट्ठा कर कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया। इसके पश्चात् मूर्ति स्थल की कपड़े से साफ सफाई की गई एवं पेड़ की अनावश्यक डालियों की छंटाई की गई ताकि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा के चारों ओर आसानी से आना जाना हो सके और नेता जी की जन्म जयंती सुविधापूर्वक मनाया जा सके।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि लोगों की शिकायत आती है कि श्वान पालकों से हम परेशान हैं ये श्वान को घुमाने ले जाकर किसी दूसरे के घर के आसपास,मोहल्ले में, सार्वजनिक स्थलों पर शौच कराकर गंदगी फैलाते हैं।यहां पर इस समाचार के माध्यम से श्वान पालकों से हम निवेदन करते हैं अपने श्वान को इस महान विभूति के स्मारक के आसपास शौच न कराएं, गंदगी न फैलाएं स्वच्छता बनाए रखें। यहां पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने से श्वान पालकों में जागरूकता आई है अब श्वान पालकों ने यहां श्वान से गंदगी नहीं फैला रहे हैं।
जागरूकता का एक और बात देखने को मिली ,प्रतिमा स्थल के आसपास कुछ एरिया में कुछ लोगों द्वारा एक दिन साफ सफाई किया गया था।इसी कड़ी में दुर्गा शिव मंदिर सेक्टर 10, कपिश्वर धाम सेक्टर 10 भिलाई नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान अभियान चलाकर कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप करके लोगों को मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।इसी तरह यदि हर कोई स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करे तो हमारा देश भरा, स्वच्छ धरा हो जाएगा।
इस अभियान में प्रमुख रूप से अध्यक्ष नवनीत हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर,चितरंजन दुर्गा देशमुख,महेंद्र यादव, भागीरथी सिन्हा,दाऊ लाल बघेल सहित अन्य नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

