PATRIKA24x7

धमतरी चौक से रेलवे फाटक तक प्रत्येक बुधवार को भारी ट्रैफिक को देखकर पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने थाना प्रभारी के प्रति की नाराजगी जाहिर।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही नगर के धमतरी चौक से धमतरी रोड जाने वाली मार्ग पर प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बाजार के लगता है। जहां पर क्षेत्र के लगभग 40 गांव के लोग साप्ताहिक बाजार में अपना रोजमर्रा की समान खरीदते है। आपको बता दें कि गुण्डरदेही सब्जी व्यवसाय का बड़ा केंद्र है। यहां पर पूर्व विधायक राजेंद्र राय के द्वारा कई बार लिखित रूप से रूट परिवर्तन को लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी गुण्डरदेही पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

शायद गुण्डरदेही पुलिस किसी बड़ी दुर्घटना की इंतजार में है। पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने साप्ताहिक बाजार में जाम होने की स्थिति देखकर पुलिस को काफी फटकार लगाई और तत्काल बालोद पुलिस अधीक्षक उमेश पटेल से बात किया। पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने बताया एस पी ने एसडीओपी को भी पुलिस कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने को निर्देश दिया। आगे राय ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरा तो थाना प्रभारी की एसपी से शिकायत होगी।

पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा कि गुण्डरदेही में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। नगर की जनता को किसी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए। सुशासन की सरकार में पुलिस की लापरवाही को कतह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पूर्व। उन्होंने आगे कहा की पुलिस कर्मचारी द्वारा चौंक चौराहों पर ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी नहीं करने पर उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

आपको बता दें कि नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व विधायक राजेंद्र राय की अध्यक्षता में तहसीलदार कोमल ध्रुव एवं एसडीओपी राजेश बागडे थाना प्रभारी व एसडीओ p w d के संयुक्त बैठक लेकर रूट परिवर्तन की चर्चा हुआ था उसके बाद भी किसी अधिकारी ने इस ओर पहल नहीं की बल्कि लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रहा है इस पर भी पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे हैं पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने अधिकारियों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए उनके कार्य शैली पर सवाल खड़े किया, आगे पूर्व विधायक राय ने बताया कि अगर अधिकारी काम करना नहीं चाहते तो सरकार की सभी धूमिल ना करें

जब बुधवार को आम रहागीरो से बात किया गया, तब रामकुमार साहू, गोकुल साहू, राजकुमार यादव, किरण , राजाराम, समारु राम ने बताया कि गुण्डरदेही की आबादी बढ़ते जा रहा है और पुलिस यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि पुलिस को यातायात व्यवस्था पर लगाम लगाना चाहिए। कई बार तो जाम की स्थिति इतना हो जाती है कि शनि मंदिर से रेलवे फाटक तक पैदल चलना दूभर हो जाता हैं गुण्डरदेही में कानून बिगड़ते देखकर लोगों में काफी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!