PATRIKA24x7

,, जरवाय में जस झांकी गायन उत्सव मनाया गया,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही/ ग्राम जरवाय में युवा समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वधान में रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्य क्रम जस परिवार बोथा जालबंधा की जस झांकी गायन उत्सव मनाया गया कार्य क्रम के मुख्यअतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी थे अध्यक्षता जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू ने किया, विशेष अतिथि सरपंच रूपेश यादव (भाठागांव), सरपंच जरवाय हेमपुष्पा पटेल, सेवासहकारी समिति अध्यक्ष देवकुमार साहू थे,

पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा के अनुसार छत्तीसगढ़ में 12 महीना में छत्तीस प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं जिसमें 56 कोटि देवी देवताओं का वास होता है परोप कार्य करना मानव का धर्म है समाजिक एकता को बल देते हुए युवाओं से नशापान से दूर रहकर सामाजिक समाज हित में कार्य करने की अपील की एवं युवाओं से अपने सम्मान, अधिकार और भविष्य के लिए आगे आने का आहवान किया। इस अवसर पर नरेन्द्र साहू, मोनू सेन, दीपक पटेल, जनक साहू, उमेश साहू, नागेन्द्र , विकास,लक्की,राकेश,राहुल, विजय,किशोर, हेमलाल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!