गुण्डरदेही।
हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा लगातार 151वें सप्ताह के अंतर्गत परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेलके मार्गदर्शन में चल रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के लिए पार्वती कमला सामाजिक शिक्षण संस्था (सुरु फाउंडेशन) द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रत्येक सदस्य को उपहार देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय मनीष पांडे के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष पांडे युवा अध्यक्ष राम जन्मोत्सव समिति एवं अध्यक्ष यंगीस्तान क्रिकेट क्लब, छत्तीसगढ़ एवं सुरु फाउंडेशन की अध्यक्षा सोनाली माधवन,बिट्टू चहल, विशिष्ट अतिथि नीता जैन अध्यक्षा अधिवक्ता संघ दुर्ग न्यायालय एवं स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा फलदार केले का पौधारोपण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।पौधारोपण के लिए स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल केले का पौधा लेकर आए थे।
जिसका पौधारोपण किया गया इस पर कुछ लोगों ने कहा केले का पौधारोपण जम नहीं रहा है कोई संस्था केले का पौधारोपण नहीं करता है दूसरा फलदार पौधारोपण करना चाहिए इस पर नवनीत कुमार हरदेल ने कहा केले का पौधा अपने आसपास लगातार पौधा देते जाता है एक बार लगाइए हमेशा केले का पौधा लगाने की आवश्यकता नहीं होती है, ज्यादा बड़ा भी नहीं होता है, शरारती तत्व केले के फल को तोड़ने के लिए पत्थर भी नहीं मारेंगे। इसलिए केले का पौधारोपण सभी दृष्टिकोण से अच्छा है।फल देने के बाद केले के पेड़ को काटना आवश्यक होता है इस पर कोई आपत्ती भी नहीं कर सकता है। हमारी संस्था अधिकतर जगहों पर केले का पौधारोपण करती आ रही है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष नवनीत हरदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल, तरुणा देशमुख, सरोज टहनगुरिया, श्वेता जैन, निकिता शिंगणे,टीनल हरदेल,कार्तिक राम चंद्राकर, चितरंजन दुर्गा देशमुख, विजय सिंह,गोल्डी सोनी, अनीता वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

