Skip to main content

PATRIKA24x7

वार्षिक स्नेह व प्रतिभा सम्मान समारोह ओम पब्लिक स्कूल कांदूल में उमड़ा जन समुदाय।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

ओम पब्लिक स्कूल कांदूल का वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम कांदूल में स्थानीय पालकों के सहयोग मां दंतेश्वरी प्रांगण में से किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्षता के रूप में जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू सभापति जनपद पंचायत गुंडरदेही धारा पंकज चौधरी सभापति जनपद पंचायत गुंडरदेही किरण ताराम अध्यक्ष भाजपा मंडल अर्जुंदा विश्वास जीतू गुप्ता सरपंच ग्राम पंचायत कांदूल पदुमलाल साहू पूर्व बी.आर.आर.सी. गुंडरदेही जीवन लाल देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र सिन्हा सहयोगी मित्र मंडल थनौद दुर्ग व ग्राम पंचायत कांदूल उपसरपंच व पंच एवं ग्राम ग्रामीण पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर *प्रधान पाठक प्रभारी रोशनी दानेश्वर साहू* के मार्गदर्शन में समस्त अतिथियों द्वारा भारत माता मां सरस्वती की छायाचित्र का दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर विधिवक्त पूजन किया गया मुख्य वक्ता के रूप में तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ओम पब्लिक स्कूल की स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के मन मस्तिष्क में देशभक्ति भाईचारा एवं भारतीय संस्कृति का बीज रोपण हमारे शिक्षक शिक्षिकाओं साथियों के द्वारा करते हैं जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू ने ओम पब्लिक स्कूल कांदूल संस्कार केंद्र निरूपित करते हुए कहा कि यहां के बच्चे शिक्षक शिक्षिकाओं माता-पिता के आज्ञा का पालन करते हैं अनुशासित होते हैं साथी जनपद सदस्य धारा पंकज चौधरी ने धार्मिक प्रमाणिक आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वक्त के रूप में हमारे बीच सहयोगी मित्र मंडल थनौद के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने प्रधान पाठक प्रभारी रोशनी दानेश्वर साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रूप से लोक सांस्कृतिक लोक परंपरा लोक शिल्प पर आधारित गीत करमा ददरिया पंथी सुवा राउत नाचा देशभक्ति गीत भजन तथा प्रहसन प्रस्तुत किया कक्षा के.जी.वन से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विशेष प्रतिभा सम्मान के रूप में कुमारी पूनम साहू पिता रघुनंदन साहू कक्षा पांचवी नवोदय विद्यालय दुधली बालोद चयन होने पर उन्हें साल नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया इसी तरह विशेष प्रतिभा सम्मान के रूप में गीतांजलि चंद्रवंशी पिता मंथीर चंद्रवंशी को कक्षा आठवीं में राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति प्रतियोगिता पास होने पर नारियल साल भेंट कर परिवार वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रोशनी दानेश्वर प्रसाद द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समस्त पालक परिवार शिक्षक शिक्षिकाएं गण एवं युवा साथी मातृशक्ति व गांव के वरिष्ठ जन शामिल थे कार्यक्रम अंतिम रूप देते हुए शाला परिवार आभार व्यक्त करते हुए रोशनी दानेश्वर प्रसाद साहू ने कहा कि ओम पब्लिक स्कूल कांदूल के पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत कांदूल के समस्त पालक गण व आए हुए अतिथि गणों का नि :संदेह अब की व्यवस्थाएं हजार होगी पर आपके आने से हमारी खुशी अपार होगी इस प्रकार महत्वपूर्ण योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!