गुण्डरदेही
गुण्डरदेही/ ग्राम पिनकापार में मड़ई मेला के अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम,, रंग झाझर,, बटरेल दुर्ग की प्रस्तुति हुई उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी थे, अध्यक्षता सरपंच तारन कुमार रजक ने किया, विशेष अतिथि पूर्व सरपंच घना राम साहू, रंग झाझर लोक कला मंच के संचालक दानू गजपाल थे।
अतिथियों के द्वारा बसन्त पंचमी पर मां सरस्वती के पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्य क्रम का शुभारम्भ किया गया अतिथियों का स्वागत सम्मान प्रतीक चिन्ह व फूलमाला से किया गया मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ने कहा कि मंडई मेला हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं परम्परा है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है मंडई और मेला दोनों का प्रयोजन धार्मिक होता है जबकि मंडई में निर्धारित देव स्थान पर आस पास के देवताओं का प्रतीक डांग लाया जाता है जिसे देव सम्मेलन भी कहा जाता है सरपंच तारन रजक ने कहा कि मंडई मेला छत्तीसगढ़ के एक प्रकार का त्यौहार है दर्शकों के मनोरंजन के लिए रात्रि में सांस्कृतिक कार्य क्रम की प्रस्तुति हुई जिसे लोगों ने रात भर आनंद लिए इस अवसर पर उपसरपंच चंद्रभुवन भूआर्य, बूथ अध्यक्ष गोविन्द कौशिक, जनक खरे, पूर्व सरपंच इंदु राम भूआर्य, मनोज खरे , डोमन देवांगन, नरेंद्र, लोक गायक संजू साहू, लोक गायिका ममता ठाकुर, कोरियो ग्राफर टाकेश साहू, उद्घोषक ख़ेम लाल यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित थे

