PATRIKA24x7

बालोद जिला के ग्राम कांदुल में ओम पब्लिक स्कूल कांदुल में 77 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष,उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शाला परिसर ओम पब्लिक स्कूल कांदुल में किया गया, जिसमें ग्राम के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक गीत, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने संविधान, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित ग्रामीणों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर रोशनी दानेश्वर प्रसाद साहू ने अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों से संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान अध्यापक ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम कान्दुल ओम पब्लिक स्कूल कांदुल में आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह एकता, अनुशासन और देशभक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर सभी के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और अधिक प्रबल कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!