गुण्डरदेही।
ग्राम देवरी (क) में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूली बच्चों ,शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा।
मुख्य चौक,आजाद चौक, आंगनवाड़ी,पंचायत भवन में तिरंगा फहराया गया। साला परिसर में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि स्वागत उपरांत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। उत्कर्ष कर्मचारी संघ द्वारा आगामी वर्ष में कक्षा पहली में भर्ती होने वाले सभी विद्यार्थियों को बैग,बेल्ट, जूता मोजा प्रदान करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में पालकों की भागीदारी बहुत अच्छी रही। बच्चों को प्रोत्साहित करनेके लिए शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मेघनाथ साहू की स्मृति में शैल साहू द्वारा कक्षा पहली से पांचवी तक के प्रथम स्थान ग्रहण करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और प्रतिवर्ष सम्मान देने की घोषणा की गई। प्रधान पाठिका रेणुका बंजारे ने सभी बच्चों को नियमित शाला भेजने के लिए पालकों को प्रेरित किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

