लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
तीन दिवसी रायपुर साहित्य सम्मेलन 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित हुए जो बहुत ही शानदार और आकर्षण था। जिसमें साहित्यिक चर्चा और गोष्ठियों का का आयोजन हुआ। देश के जाने मानें साहित्यकार और लेखक ,पत्रकार ,कवि हिस्सा लिए । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिवंश राज्य सभा के उपसभापति, अध्यक्ष माननीय विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, अतिथि डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष थे। जिसमें उप मुख्य मंत्री अरुण साव,महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्व विद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ कुमुद शर्मा तथा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी एवं अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
साहित्य महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक मेला, इंगेजमेंट जोन , ओपन टैलेंट मंच पेंटिंग कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मुख्य मंडप जाने-माने साहित्यकार विनोद शुक्ला की स्मृति में तैयार किया गया था। ओम प्रकाश जैन वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी के बहुचर्चित शानदार सामाजिक उपन्यास “जीवन चक्र” हिंदी भाषा में लिखी गई है। जिसका विमोचन रायपुर साहित्य उत्सव पुरखौती मुक्तांगन नया रायपुर में 25 जनवरी 2026 को अनिरुद्ध नीरव मंडप में बाल साहित्य की प्रासंगिकता पर चर्चा आयोजित हुई. जो साहित्यकार नारायण लाल परमार को समर्पित रही।
इस अवसर पर डॉक्टर विकास दबे निर्देशक साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश, साहित्यकार बलदाऊ राम साहू, साहित्यकार संजीव सिन्हा, सूत्रधार एस के बिसेन, डॉक्टर संतोष कुमार मेरी राष्ट्रीय कवि, रंजना जैन और साहित्यकार हेमचंद बिसेन के करकमलों से सम्पन्न हुआ। और डॉ विकास दबे मुख्य रूप से लेखक ओम प्रकाश जैन को हार्दिक बधाई दे कर शुभकामनाएं दी।समाज को साहित्य ,लेखन के माध्यम से जनचेतना का संचार कर लोक कल्याण कर सकते है।
जैन ग्राम तांसी –चारामा जिला कांकेर के मूल निवासी हैं । ओम प्रकाश जैन एक वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी हैं।हिंदी उपन्यास,कहानी लेखन तथा सामाज कल्याण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हैं । जैन का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा लेखन ,समाज सुधार ,मानव जागरूकता एवं लोककल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु परम भूषण अवॉर्ड से सम्मानित हैं ।
जैन के जीवन सृजल और सेवा का अनूठा संगम है।एक रेशम विभाग के कर्मचारी से लेकर एक सम्मानित साहित्यकार बनने तक के उनके संघर्ष मय सफर से उनकी रचनाओं को यथार्थ परक्ता और गहराई प्रदान की है।
जीवन चक्र उपन्यास प्रेम ,संघर्ष और जुर्म पर आधारित है । बस्तर और रायपुर छत्तीसगढ़,इंदौर की पृष्ठभूमि पर एक गरीब किसान की जीवन की कहानी है ।बहुत ही पढ़नी है । मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता महिला रोजगार दुख दर्द की कहानी संजोई गई है ।
जैन के सृजनात्मक रचनाएं संघर्ष और सपने ,जीवन चक्र,शीबा,बहु के पीरा ,स्वप्न में दर्शन उपन्यास ,लेख संग्रह,कहानी संग्रह,कविता संग्रह,फिल्म कथा ,पटकथा, संवाद लेखन अनेकों जीवित रचनाएं है। सभी रचनाएं क्रमबद्ध प्रकाशित होगी।
अतः आप से सादर प्रार्थना
है कि इस प्रेस विज्ञप्ति को अपने अखबार,प्रेस मीडिया और सोशल मीडिया में समाचार प्रकाशित करने की कृपा करेंगे। सह धन्यवाद।।
भवदीय
ओम प्रकाश जैन
लेखक
मोब नंबर 6266387533
ईमेल cgomdarshan@gmail.com

