गुण्डरदेही।
*आठ दिवसीय खेलकूद व विविध आयोजनों में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*
*जेके ग्रुप इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव*
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार की शाम बिलासपुर के जेके ग्रुप इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित आव्हान 2026 वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में पहुंचे। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह ने पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को आकर्षित किया।
जेके ग्रुप के सभी इंस्टीट्यूट के मध्य आठ दिनों तक आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, अनुशासन और टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन दिया।
उप मुख्यमंत्री साव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। खेल और संस्कृति युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिला मोहित जायसवाल, राजेश सिंह, कॉलेज चेयरमैन के खान, डॉ इरशाद खान, डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह , प्रकाश सूर्या, सरोज साहू , सभी शिक्षक, विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
……. ……

