लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मटिया (हल्दी) में आज 1 फरवरी से दो दिवसीय सत्संग समारोह आयोजन का भव्य शुभारंभ हो चुका है। आपको बता दें कि
उक्त आयोजन में आज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक (भजन एवं प्रवचन) और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक (भजन एवं प्रवचन) होना है।
वहीं 2 फरवरी सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक (भजन एवं प्रवचन) एवं दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक गुरू पूजा आरती, समापन होना है।
उक्त आयोजन संत सुमारग दास, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजमहंत सांवला राम डहरे द्वारा किया जा रहा है।

