Skip to main content

PATRIKA24x7

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भालूखोंदरा में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*मां शाकंभरी प्रकृति, कृषि और परिश्रम की प्रतीक : अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव भालूखोंदरा में आयोजित मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव में पहुंचे*

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने रविवार की शाम लोरमी विकासखंड के ग्राम भालूखोंदरा में आयोजित मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव में शामिल होकर कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से परिपूर्ण इस पावन अवसर पर उन्होंने मां शाकंभरी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मां शाकंभरी किसी एक समाज की नहीं है, वे सभी समाज की माता हैं। अकाल के समय सब्जियों के माध्यम से जीवन की रक्षा करने वाली मां शाकंभरी प्रकृति और कृषि की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह जयंती हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो परिश्रम, मेहनत और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने अन्नपूर्णा माता के सम्मान और ग्रामीण परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने भालूखोंदरा एवं आस पास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों हेतु 10.38 लाख एवं 5.20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। मंडी बोर्ड के माध्यम से धान उपार्जन केंद्र में गोदाम का निर्माण प्रगति पर है तथा कोलार नदी में 15 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डेम का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिशेषर पटेल, समाज के प्रदेश अध्यक्ष जीवन पटेल, अनिलचंद पटेल, बेदराम पटेल, सिद्धराम पटेल, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, जिला पंचायत सभापति अनिता साहू, जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड़ , बबीता बंजारे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, राकेश तिवारी, शैलेश तिवारी, महामंत्री जीवन साहू ,सरपंच धनंजय घृतलहरे, संतोष साहू, महेंद्र खत्री, महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, रविंद्र शर्मा, जवाहर दिवाकर, सुखराम साहू , रमेश पटेल,उप सरपंच परमानंद पटेल , रमेश पटेल जी, पंच सरपंच गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!