गुण्डरदेही।
कल से शुरू होगा कार्य, राज परिवार और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान हुआ पूरा
आज गुण्डरदेही नगर के प्राचीन और आस्था के केंद्र श्री राधा कृष्ण बड़े मंदिर के कायाकल्प की तैयारी पूरी हो गई है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपये की राशि से होने वाले कार्यों का आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
*इनकी गरिमामयी उपस्थिति*
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से राज परिवार से गीता देवी राय एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राय,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन,पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की धर्मपत्नी एवं तिमिरेंदु शेखर कंवर
चंडी मंदिर समिति के अध्यक्ष सोहन सोनी एवं उपाध्यक्ष भारत सोनकर,समिति के सचिव उपेन्द्र साहू, प्रमोद कंवर और रवि मानिकपुरी उपस्थित रहे।
*तत्काल प्रभाव से शुरू होगा निर्माण*
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि मंदिर की भव्यता को सहेजने के लिए यह जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने घोषणा की कि कल से ही तत्काल प्रभाव से निर्माण और सुधार का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को जल्द ही मंदिर का नया और व्यवस्थित स्वरूप देखने को मिलेगा।मंदिर समिति और उपस्थित अतिथियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से मंदिर परिसर की सुविधाओं और सुंदरता में वृद्धि होगी।

