गुण्डरदेही।
ब्राह्मकुमारीस शिव दर्शन भवन गुंडरदेही के संचालिका बी के भारती दीदी के द्वारा ग्राम मचौद में आयोजित सात दिवसीय स्वस्थ खुशनुमा जीवन जीने की कला एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का समापन 2 फरवरी को हुआ। जिसमें शिविर का मुख्य उद्देश्य जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान आत्म जागृति और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है यह शिविर मन की शांति तनाव मुक्त जीवन स्वयं को जानने पर परमात्मा से संबंध स्थापित करने के सिद्धांत को समझने और सकारात्मक दृष्टिकोण के सिद्धांत पर केंद्रित रहा।
इस शिविर के प्रमुख बिंदु आत्मा की समझ परमात्मा का परिचय कर्म का सिद्धांत सृष्टि चक्र की समझ कल्पवृक्ष और धर्म का ज्ञान पवित्रता और जीवन शैली राजयोग मेडिटेशन अभ्यास रही। इस शिविर के माध्यम से व्यक्ति अपने विकारो ( काम क्रोध लोग मोह और अहंकार ) को दूर कर अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ाता है तथा अपने दिव्या गुणों को जीवन में धारण कर स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन जीने में मदद करता है इस शिविर का संचालन बी के रेणुका बहन एवं बी के भुनेश्वरी बहन के द्वारा किया गया।
इस शिविर में मुख्य रूप से ग्राम मचौद के जनपद पंचायत सदस्य देविका बंजारे सरपंच साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर सात दिवसीय राजयोग मैडिटेशन का भरपूर लाभ लिया। यह शिविर 27 जनवरी से 2 फरवरी तक निःशुल्क रूप से आयोजित की गई।

