Skip to main content

PATRIKA24x7

राज्य सलाहकार मधुरिमा मसीह द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यों का किया औचक निरीक्षण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत मिशन संचालक राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निर्देश के परिपालन में राज्य सलाहकार श्रीमती मधुरिमा मसीह द्वारा बालोद जिले के ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य सलाहकार मधुरिमा मसीह ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खलारी में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं कचरा संग्रहण शेड का निरिक्षण करने के साथ वहाँ उपस्थित स्वच्छता दीदीयों से चर्चा भी की। इसी तरह ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लांट का भी निरीक्षण किया।

इसके साथ ही मसीह ने गुरूर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अरमरीकला में सामुदायिक शौचालय एवं स्वच्छता के अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। मसीह द्वारा स्वच्छाग्राहि दीदीयों से चर्चा कर बताया गया कि स्वच्छता पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, विकासखण्ड समन्वयक, संकुल समन्वयक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा स्वच्छाग्राही दीदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!