PATRIKA24x7

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तहत ग्रामीण युवाओं को दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रनचिरई में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से 30 दिवसीय का निः शुल्क राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में भवन निर्माण की तकनीक, नींव की मजबूती, प्लास्टर, लेवलिंग और सीमेंट मिक्सिंग की जानकारी के साथ ही व्यवसायिक कौशल, उद्यमिता विकास, बैंकिंग जानकारी एवं स्वरोजगार से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा भी दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता देना है, जिससे वे अपने गांव में ही रोजगार के अवसर बना सके।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने बताया कि आरसेटी प्रशिक्षण ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार की ओर ले जा रही है, बल्कि हो रहे निर्माण कार्यों में स्थानीय जनशक्ति की भागीदारी भी बढ़ा रही है। यह प्रशिक्षण आर्थिक एवं सामजिक दृष्टि से लाभकारी है, जिससे पलायन रूकेगा एवं गांवों में ही रोजगार का माहौल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!