PATRIKA24x7

जिला कौशल विकास प्राधिकरण का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर ने की जिले में कौशल विकास योजना अंतर्गत चल रहे गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा, वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु ली सुझाव।

जिला कौशल विकास प्राधिकरण बालोद का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वास्तविक कार्ययोजना तैयार करने हेतु मंगलवार 03 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिला कौशल विकास प्राधिकरण के वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने आवश्यक सुझाव लिया गया।

इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले में चल रहे गतिविधियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी से जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, सहायक संचालक कौशल विकास विकास देशमुख, महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उप संचालक कृषि एवं मछली पालन विभाग के सहायक संचालक सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने जिले में पंजीकृत व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्था एवं कोर्स की जानकारी के अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 से लेकर अब तक व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों द्वारा अब तक दिए गए प्रशिक्षण एवं नियोजन की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप प्रशिक्षण एवं जिले में उपलब्ध कोर्स में प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की भी समीक्षा करने के अलावा जिले में कौशल विकास योजना के विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!