PATRIKA24x7

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का बिदाई समारोह आयोजित किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

👆 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बि रेतरा(बालोद) में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का बिदाई समारोह आयोजित किया गया। बिदाई समारोह आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य एन.के. मंडावी, व्याख्याता एन. के. साहू, व्याख्याता एम. एल. ठाकुर, व्याख्याता एस. डडसेना ने कहा कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता और परिश्रम की शक्ति पर ध्यान देना होगा। साथ ही बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों का पालन करना पड़ेगा। कार्यक्रम में व्याख्याता एस. के. देशमुख, एन. साहू, बी. ठाकुर, एच. नेताम, ए. के. साहू, व्यायाम शिक्षक ए.के. यादव, विज्ञान शिक्षक आर.के.साहू, जे. एस. कुर्रे, संगवारी गुरूजी वी. पी. ठाकुर एवम् कक्षा 9वीं, 10वीं 11वीं के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!