PATRIKA24x7

मातृ पितृ दिवस पर हुआ जैनत्व ग्रुप द्वारा जैन समाज के बुजुर्गों का सम्मान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*जैनत्व ग्रुप अनेक आयोजनों से समाज के बीच अपनात्व का भाव को और बढ़ाने की कोशिश विगत 6 वर्षों से कर रहा है*

गत दिनों मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर जैनत्व ग्रुप बालोद द्वारा वयोवृद्ध एवं वीर माता-पिता का अमृत महोत्सव मनाया गया जिसका नाम दिया गया “अमूल्य धरोहर का अमृतमहोत्सव “। बहुत ही सफल आयोजन रहा, जिसमें जैनत्व ग्रुप द्वारा सभी वृद्धजनों और वीर माता-पिता का सम्मान किया गया, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और साथ ही में उनके भोजन की व्यवस्था के साथ उनके लिए बहुत सारे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

वृद्धजन जो हमारे समाज की रीड है और वीर माता-पिता जिनकी संताने शासन को सुशोभित कर रही है इन सब का सम्मान करके जैन समाज एवं जैनत्व परिवार धन्य हुआ । इन सभी के साथ समय बिताना, उनके अनुभवों को साझा करना,उनका सम्मान करना, यह सब अविस्मरणीय पल थे।

जैनत्व ग्रुप एक सामाजिक संस्था है, जिसका गठन 6 वर्ष पूर्व बरखा सांखला एवं मेघा पारख द्वारा किया गया था। वर्तमान में संस्था में 22 सदस्य हैं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है, जैन समाज में जिस घर में मृत्यु हो जाती है उस दिन उस घर के भोजन की व्यवस्था इस संस्था की सदस्याएं करती हैं। संस्था का हर एक सदस्य अपने घर से भोजन बनाता है और शोक संतृप्त परिवार के यहां जाकर उन्हें सांत्वना देते हुए भोजन करता है। साथ ही साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जीव दया के कार्यक्रम जैसे अनाथ आश्रम जाना, वृद्ध आश्रम जाना,गौशाला जाना और जरूरत का सामान बांटना एवं अपनी सेवाएं देना। इसके अलावा इस ग्रुप के द्वारा सामाजिक स्तर पर बहुत से कार्यक्रम किए गए हैं जिसमें आनंद मेला,तंबोला आदि कराया गया।जैनत्व ग्रुप द्वारा ऐसे सामाजिक स्तर के कार्यक्रम कराए जाते हैं और आगे निरंतर कराए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!