PATRIKA24x7

जिले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन हेतु अपर कलेक्टर श्री लकरा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

22 फरवरी को 06 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2025 के पारदर्शी एवं सफल आयोजन हेतु अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में संबंधित प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीय सामग्रियों के सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जिले में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 अंतर्गत प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिले में कुल 06 परीक्षा केन्द्र है, जिसके लिए 02 उड़नदस्ता टीम बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के अन्य सामग्री वितरण संबंधित प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष को प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!