PATRIKA24x7

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभाकक्ष में सर्व सचिव, रोजगार सहायक, उपअभियंता, एडीईओ, एजीपीओ एवं तकनीकी सहायकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम किश्त राशि जारी कर समस्त हितग्राहियों को यथाशीघ्र प्रारंभ एवं प्रारंभ आवासों का शीघ्र जियो टैगिंग सुनिश्चित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में द्वितीय किश्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के आवासों को 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। वर्ष 2024-26 तक के अपूर्ण आवासों को 30 मार्च 2026 तक शत्-प्रतिशत पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बताए गए समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन एवं दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में सभी पूर्ण आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला समन्वयक प्रभात साहू, आवास समन्वयक चैन कुमार पटेल तथा जनपद स्तर से एसडीओ, पीओ मनरेगा, एडीईओ, एजीपीओ, तकनीकी सहायक, उपअभियंता एवं विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!