लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
*गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Faggan Singh Kulaste जी के निर्देशन में रामायणी सांसद के नाम से सुशोभित,कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के संरक्षक मोहन मंडावी को गोंडवाना समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।*
* मोहन मंडावी पूर्व में गोंडवाना समाज के बस्तर संभाग के संभागीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उनके दीर्घकालीन सामाजिक अनुभव एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।*
*गोंडवाना समाज का एक वैभवशाली एवं गौरवशाली इतिहास रहा है। 52 गढ़ों में गोंडवाना समाज की रियासतें स्थापित थीं। मंडावी परिवार के राजाओं ने क्रमशः गढ़मंडला, खैरागढ़, पाना बरस तथा कुसुमपुर (उड़ीसा) में प्रभावी एवं सफल शासन किया। इसी समाज से संग्राम सिंह, शंकर शाह तथा रानी दुर्गावती जैसे महान शासकों ने इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी।*
* मोहन मंडावी लोकगीत के एक सफल गायक भी हैं, जो रामचरित के माध्यम से जन-जन तक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संदेश पहुँचाते रहे हैं। उनके द्वारा अब तक ₹54,000 से अधिक श्रीरामचरितमानस की प्रतियां विभिन्न परिवारों को वितरित की जा चुकी हैं।*
*उनके इस मनोनयन पर कांकेर विधायक आसाराम नेताम, पूर्व विधायक सेवक नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, शिवनाथ ग्रुप के डायरेक्टर नंद किशोर गुप्ता, श्याम गुप्ता, रामचरण कोराम, बृजेश चौहान, राजा पांडे, जगदीश देशमुख, हृदय शोरी, विजय मंडावी, छगन यादव, राजेंद्र ठाकुर, प्रमोद जैन, अजेंद्र साहू, शंकर मरकाम, लालाराम मरकाम, हरिशंकर नेताम, अजय चोपड़ा, मुकेश खटवानी, राजू राठी, बिरेश ठाकुर, हेमंत ध्रुव, चौधरी जायसवाल, पुष्पेंद्र चंद्राकर, जीतू गुप्ता ,नितिन पोटई,कुशल नेताम,आसाराम जुर्री सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।*
*यह मनोनयन गोंडवाना समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक एकता को नई दिशा प्रदान करेगा।*

