गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता व नगर पंचायत गुण्डरदेही के दो बार के पार्षद व जनहित के खबरों को प्रमुखता से ध्यान आकर्षण करने वाले कांग्रेस नेता सलीम खान बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नियुक्त होने पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी को आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बालोद जिले के नेताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सलीम खान के महामंत्री बनने पर बधाई देने वाले क्षेत्रीय विधायक कुंवरसिंह निषाद, भोजराज साहू, संजय साहू, केके राजू चंद्राकर, सलीम खान, अश्वनी सोनकर, संजू सोनकर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेताओं ने सलीम खान को महामंत्री बनने पर बधाई प्रेषित की।

