PATRIKA24x7

नागालैंड अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में मध्य दक्षिणी महोत्सव में संजू सेन और उनकी टीम ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व.. वेदप्रकाश साहू ने किया मध्य दक्षिणी महोत्सव कार्यक्रम का संचालन।..

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित मध्य दक्षिणी महोत्सव की शुरुआत 26 और 27 फरवरी को डिमापुर नागालैण्ड हो चुकी है। जहां पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ मध्य दक्षिणी भारत के 5 राज्य महाराष्ट्र मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ कर्नाटक तेलंगाना के कलाकार शामिल होकर अपने अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसमें से छत्तीसगढ़ राज्य से ग्राम तवेरा गुण्डरदेही जिला बालोद के युवा लोक वाद्य संग्राहक संजू सेन की टीम लोक वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है जिनके पास 160 प्रकार के वाद्य यंत्र है। मध्य दक्षिणी महोत्सव 2026 के कार्यक्रम का संचालन हमारे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य के होनहार एंकर ग्राम खलारी के वेदप्रकाश साहू कर रहे हैं। 2 और 3 मार्च को नामसाई अरुणाचल प्रदेश व 5 और 6मार्च को मेघालय में मध्य दक्षिणी महोत्सव 2026 संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ से 11कलाकार संजू सेन, वेदप्रकाश साहू, वेदप्रकाश वर्मा, लाकेश्वर, संदीप, शिवा,भुवनलाल, खुशबू, अमीषा, दामिनी साहू शामिल है। विभिन्न राज्यों में जाकर अपने प्रदेश एवं अंचल का नाम रोशन करने वाले इन कलाकारों के प्रति क्षेत्रवासियों ने गर्व करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। अपनी प्रतिभा के बदौलत संजू कुमार सेन एवं उनकी टीम दिन प्रतिदिन गुण्डरदेही अंचल समेत पूरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!