गुण्डरदेही।
नवचेतना फाउंडेशन के तरफ से दोनों शोक संतृप्त परिवार को 1500रु -1500रु नगद प्रदान किया।
विदित हो कि नवचेतना फाउंडेशन नई दिशा नई सोच कलँगपुर ने टीम गठन के मात्र 7 माह के अवधि में 4 शोक संतृप्त परिवार को सहयोग राशि प्रदान करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए है साथ ही नवचेतना फाउंडेशन की संरक्षक द्वय पुष्पा गोविन्द सिन्हा सरपँच कलँगपुर व समाजसेवी काजल दिलीप जैन के मार्गदर्शन एवम अध्यक्ष विकास जैन के कुशल नेतृत्व में गांव में सफाई अभियान, तीज पर्व पर सामूहिक कडु भात का आयोजन, मातर उत्सव में गांव की 250 बेटियों का प्रतिभा प्रदर्शन, राज्योउत्सव बालोद में बेटियों की प्रस्तुति, रक्तदान शिविर का आयोजन, महाशिवरात्रि में भक्तजनों के लिए जोगिमठ बाबा धार्मिक स्थल पर महाप्रसादी का वितरण जैसे विभिन्न सेवा का कार्य किये है।
नवचेतना फाउंडेशन नई दिशा नई सोच कलँगपुर के संचालक व पूर्व सरपँच गोविन्द सिन्हा एवम अध्यक्ष विकास जैन ने अपनी टीम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, छ.ग. की परंपरा व ग्रामीण परिवेश अनुसार विभिन्न आयोजन, कला- संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक गतिविधियों में सुख और दुख समय सहयोग, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या रोकथाम, व्यसन मुक्त अवैध शराब पर रोकथाम कार्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करना हमारे टीम का उद्देश्य है।
दिवंगत ईश्वर पारधी व दिवंगत धरम बाई साहू को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने के लिए नवचेतना फाउंडेशन कलँगपुर के अध्यक्ष विकास जैन, संचालक व पूर्व सरपँच गोविन्द सिन्हा, उपाध्यक्ष द्वय लीलाधर सिन्हा, डिलेश्वर मारकंडे, मीडिया प्रभारी दिव्यांश सिन्हा, संयोजक व सलाहकरगण राजेन्द्र जैन,जोहन साहू, डिलेश्वर साहू, योगेश्वर मंडावी, दुष्यन्त साहू, रामकुमार मारकंडे, लिखन पारधी, बसंत ठाकुर, लोकमान्य सिन्हा, तोषकुमार ठाकुर, सुमन कुल्हारे, प्रेमू साहू,परमेश्वर पारधी, खोमेंद्र सिन्हा,शिशुपाल पारधी, दयालु साहू, देवी प्रसाद ठाकुर सहित नवचेतना फाउंडेशन नई दिशा नई सोच कलंगपुर के सदस्यगण व ग्रामीणजन शामिल हुए।*

