PATRIKA24x7

जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन 20 मार्च को।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राथमिक शाला में बच्चों के सुगम ट्रांजिशन हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 20 मार्च को बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को सहज एवं अनौपचारिक वातारण में खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त होती है। आंगनबाड़ी से शाला में ट्रांजिशन में प्रथम वर्ष में बच्चों को विद्यालय आने, नियम समझने तथा भाषा के प्रयोग में कठिनाई होती है।

जिससे कि शालेय शिक्षा के प्रति अरूचि उत्पन्न होने की संभावना होती है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र से कक्षा एक में प्रवेश के समय शाला के औपचारिक वातावरण में समायोजन में आसानी हो सके इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से Buddy-Buddy (बाल मैत्री) कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। बाल मैत्री कार्यक्रम आंगनबाड़ी/प्राथमिक विद्यालय आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों को शाला के वातारण हेतु सहज बनाना है। जिसके अंतर्गत बालोद जिले में 20 मार्च 2026 को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!