Skip to main content

PATRIKA24x7

निःशुल्क होटल मैनेजमेंट कोर्स हेतु चयन प्रक्रिया 24 मार्च को।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन (आईएचएम) रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक विद्यार्थी जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बालोद में 24 मार्च 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि आईएचएम रायपुर द्वारा बीएससी इन हाॅसपिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन एवं डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग सर्विस कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन बैच में प्रवेश प्रारंभ करने जा रही है, जिसमें इंस्टीट्यूट द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि 03 वर्षीय बीएससी इन हाॅसपिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण जिसमें एक विषय अंग्रेजी निर्धारित की गई है। इसी तरह 01 वर्ष 06 माह के डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन एवं डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग सर्विस कोर्स हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक विद्यार्थी शासकीय आईटीआई बालोद के समीप स्थित जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बालोद में 24 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं जाति, निवासी प्रमाण की छायाप्रति तथा 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!