PATRIKA24x7

गोटीटोला पहाड़ पर पंचमुखी हनुमान जी की भव्य मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*रामायणी सांसद के नाम से सुशोभित, गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सांसद मोहन मंडावी के गृह ग्राम गोटीटोला के पहाड़ पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस, दिनांक 19 मार्च 2026, गुरुवार को पंचमुखी हनुमान जी की नवनिर्मित विशाल मूर्ति का विधिवत विग्रह एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।*

*इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई। यह पहाड़ जमीन से लगभग 4 किलोमीटर ऊँचाई पर स्थित है और अत्यंत ऐतिहासिक महत्व रखता है। मान्यता है कि यहां प्राचीन काल में आदिमानव निवास करते थे, जिनके पुरातात्विक अवशेष आज भी यहां विद्यमान हैं।*

*कार्यक्रम के दौरान पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर उपस्थित श्रद्धालु एवं आगंतुक अत्यंत प्रसन्न हुए और मनमोहित हो गए। चारों ओर का मनोरम दृश्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।*

*इस अवसर पर पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने गोटीटोला पहाड़ को कांकेर जिले का एक भव्य पर्यटन स्थल विकसित करने की बात कही, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।*

*कार्यक्रम में ग्राम गोटीटोला के समस्त ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!