PATRIKA24x7

नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा हिंदू नव वर्ष मनाया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

चैत्र नवरात्रि पर माँ को चुनरी अर्पित

बालोद। नवचेतना समाजसेवी संगठन की बहनों द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गंजपारा, बालोद स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रम संवत २०८३का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।

संगठन की महिलाओं ने फूलों से “हिंदू नव वर्ष” लिखकर उसे दीपमाला से सजाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस आयोजन में नगर के अनेक लोग शामिल हुए और संगठन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बहनों ने माता को चुनरी अर्पित की तथा विभिन्न प्रकार के भोग-प्रसाद समर्पित किए। उपस्थित सभी लोगों का मुँह मीठा कराया गया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही भारत माता की आरती भी की गई।

संगठन की संयोजिका पद्मिनी देवेंद्र साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नव वर्ष मनाना नहीं, बल्कि इसकी महत्ता को जन-जन तक पहुँचाना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि हिंदू नव वर्ष प्रकृति के नव श्रृंगार और सृष्टि के आरंभ का प्रतीक है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है, जो शक्ति, भक्ति, संयम और आराधना का संदेश देता है। इसके साथ ही गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, अंगद देव जयंती एवं वरुण देव जयंती का भी महत्व है।

इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारी पद्मिनी देवेंद्र साहू संयोजिका, दुर्गा जोशी सह-संयोजिका, डिलेश्वरी साहू सचिव, रीता पाठक सह-सचिव, ज्योति पटेल कोषाध्यक्ष, वर्षा दुबे सह-कोषाध्यक्ष, रुक्मणी कोसरे, सरिता साहू, सुशीला, शशि प्रभा सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों में पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित रामनाथ योगी, मुक्ति सोनवानी, ममता टावरी, कविता बक्शी, उत्तम साहू, गया साहू, संतोष सोनकर सहित अन्य नगरवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!