लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद। ग्राम सिवनी में शहीद नारद निषाद की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी पुष्पा निषाद द्वारा नेवता भोज का आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
21 मार्च 2020 में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए हमारे लाडले लाल, वीर सपूत नारद निषाद के शहीद स्मारक स्थल पर स्थापित शाहिद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गुलाल लगाकर, फूल चढ़ाया गया और नारियल अगरबत्ती के साथ पूजा की गई। जहां ग्रामीणों ने भक्ति भाव से भाग लेकर शाहिद के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शहीद नारद निषाद की माता जी रामबाई निषाद बहुत भावुक नजर आई व वीर सपूत को जन्म देने पर गैरवांवित भी हो रही थी।
इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला सिवनी एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी में बच्चों के लिए न्यौता भोज कराया गया, जिसमें खीर, पुड़ी सब्जी आदि परोसा गया।
शाम 5:00 बजे शहीद स्मारक के पास शहीद नारद निषाद के परम मित्र घनाराम साहू के द्वारा पोहा वितरण किया गया। शहीद नारद निषाद अपने पीछे एक पुत्र वेद प्रकाश निषाद और पुत्री मोनिशा निषाद को छोड़ गए हैं।
संध्या 7:00 बजे शाहिद के निवास स्थान पर रायपुर से आए हुए मानस मंडली द्वारा रामायण पाठ किया गया। वहॅं उपस्थित समस्त ग्रामीणों को खीर, पुड़ी , बड़ा के साथ भोज कराया गया।
उक्त आयोजन में नव चेतना समाजसेवी संगठन की अध्यक्ष पद्मिनी देवेंद्र साहू भी उपस्थित हुई ।शाहिद के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त कर पुष्पांजलि अर्पण कर पूजा अर्चना की और आयोजन में सहभागी बनी ।मितानिन सरिता साहू ,मितानिन कार्यकर्ता पुष्पा, देवकी, जमुना, दुरपत, रामेश्वरी, पूर्णिमा राधा सहित समस्त मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
गणमान्य नागरिक कमलेश निषाद, रोहित साहू , कृष्णा देवांगन ,रोशन साहू एवम समस्त ग्राम वासी।
यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा और मातृभूमि की रक्षा और सम्मान व सैनिक के प्रति सम्मान ,आभार, कृतज्ञता का संदेश देने वाला रहा ।जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

