Skip to main content

PATRIKA24x7

लगातार चार सप्ताह से स्वच्छ धरा वेलफेयर का स्वच्छता,जल संरक्षण जागरूकता अभियान हुडको तालाब पर चल रहा।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 160 वें सप्ताह नवरात्रि पर्व पर हुडको तालाब, भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा तालाब में पूजन सामग्री के साथ झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच,पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच, पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग इस तालाब में ठंडा करते हैं आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया।

इसमें ये कचरे सड़कर बदबू फैला रहे थे, जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा इस बदबूदार कचरे को तालाब से बाहर निकाल कर निर्धारित स्थान पर डंप किया एवं वहां स्नान करने आए लोगों ने घाट पर तालाब से निकाल कर कचरा रखा था उसे भी उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप किया जिसे नगर निगम प्रशासन उठाकर ले जाएगा।इस तालाब में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं हुडको तालाब परिसर में आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से तालाब परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की।

इसके पश्चात तालाब परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर पानी डाला गया, क्योंकि अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। सफाई पश्चात “जल है तो बल है” “जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है” “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व तालाब की साफ-सफाई करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है। साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होगा।

जिससे पानी साफ सुथरा रहेगा।सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें और झिल्ली का ताकि तालाब में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल”। मैं इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने के लिए एक कुंड का निर्माण कर दिया जाय जिससे तालाब साफ सुथरा रहेगा।

आजीवन सदस्य कुंवर सिंह देशमुख ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता ,जल संरक्षण अभियान कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल,निकिता शिंगणे,सरोज टहनगुरिया,कुंवर सिंह देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव,भानु सिंह साहू, विजय कुमार सिंह शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!