Skip to main content

PATRIKA24x7

उपन्यासकार लेखक ओमप्रकाश जैन को मिला सम्मान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

दिनांक 24 –3 –2026 को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा चारामा द्वारा पेंशनधारी मिलन ससम्मान समारोह का आयोजन किया गया।*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायिका सावित्री मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर विधानसभा एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कन्हैया सिंह ठाकुर पेंशनर संघ चारामा के द्वारा किया गया ,विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर नागराज नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्रह्मा नेताम पूर्व विधायक भानु प्रतापपुर, ओम प्रकाश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, जागेश्वरी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा एवं मंच संचालक हीरालाल साहू एवं पेंशनधारी कल्याण संघ के उपाध्यक्ष हीरालाल साहू ,शिवप्रसाद नेताम ,सचिव शेखु राम नागराज तथा कोष अध्यक्ष एम. आई. खान ,संगठन सचिव मनराखन मरकाम, संरक्षक दिलदार सिंह ठाकुर अन्य पदाधिकारियो के अलावा लगभग 300 पेंशनर साथी उपस्थित थे।

तत्कालीन विधायक ने पेंशनर संघ के भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख का घोषणा किए। और नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा शौचालय के लिए 2 लाख दी गई।

इस पेंशनर मिलन समारोह में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशनरों को सम्मानित कर साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसील स्तरीय विद्यार्थियों को कक्षा पांचवी आठवीं दसवीं एवं 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि श्री गणेश साहू जी भी सम्मानित हुए।

इस पेंशनर ससम्मान मिलन समारोह में ऐसे एक अनूठा व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति ओमप्रकाश जैन जो स्वर्गीय शिवराम जैन भूतपूर्व प्रथम सरपंच चारामा निवासी के द्वितीय पुत्र को इस भव्य समारोह में उनके साहित्य, सिनेमा और समाज की सेवा में अग्रणी और बहुआयामी योगदान को विशेष ध्यान रखकर इस पेंशनर मिलन ससम्मान समारोह में श्रीफल, साल एवं स्मृति चिन्ह के साथ ससम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि ओम प्रकाश जैन के संबंध में जानकारी अनुसार शासकीय सेवा में रहते हुए 38 वर्षों से निरंतर हिंदी साहित्य में सेवा दे रहे हैं, अब इस तपस्या का फल दिख रहा है। इनके दो उपन्यास प्रकाशन हो चुका है अभी 6 बुक लगातार प्रकाशन होने का है।

ओम प्रकाश जैन बहुआयामी प्रतिभा के धनी है जिनकी पहचान न केवल एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार और लेखक के रूप में है, बल्कि वह एक प्रभावशाली फिल्म निर्माता, निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर और समाज सेवी के रूप में भी चर्चित हैं। इनका कार्य क्षेत्र साहित्य से लेकर फिल्म निर्माण और सामाजिक संगठन संचालन तक फैला हुआ है जो उन्हें एक प्रेरणा स्रोत व्यक्तित्व बनाते हैं ।इस कृतियों से आमजन जीवन की सच्चाई, महिलाओं की पीड़ा, सामाजिक विसंगतियों और मानवीय भावनाओं का सजीव रूप से प्रस्तुत किया है। जैन बड़े कहानीकार भी है ,अपने कहानियों के श्रृंखला में समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया है।

ओम प्रकाश जैन के ओम दर्शन फिल्म यूट्यूब चैनल के माध्यम से शैक्षणिक सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता बढ़ा रहे हैं। इनका उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सही दिशा देना है । जैन को राज्यकीय और राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। अभी –अभी ” जीवन चक्र” सामाजिक उपन्यास का लोकार्पण रायपुर साहित्य उत्सव महासम्मेलन में हुआ है। लेखक जैन जी के उपन्यास संघर्ष और सपने “जीवन चक्र” अमेजॉन और फ्लिपकार्ट और गूगल में जाकर हर वर्ग के पाठक खरीदी कर मंगवा रहे हैं। पुस्तक मंगवाने में पाठकों में किसी प्रकार से कठिनाई या असुविधा होने पर लेखक ओमप्रकाश जैन से संपर्क नंबर 6266 3875 33 से साहित्य सेवा और समाज सेवा उत्थान के लिए संपर्क कर सकते हैं।

कृपया कर पत्र ,पत्रिकाओं में प्रकाशन करने की स्थान प्रदान करने की कृपा करें ।
भवदीय
लेखक
ओम प्रकाश जैन
चारामा निवासी जिला कांकेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!