Skip to main content

PATRIKA24x7

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को मिली आर्थिक संबल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन कार्यक्रम में हुए शामिल।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के अंतर्गत आज राज्य एवं जिला स्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर पंचायत गुण्डरदेही से अध्यक्ष प्रमोद जैन, पार्षद हरीश निषाद, पोषण निषाद एवं सीएमओ कोमल ठाकुर के नेतृत्व में हितग्राहियों को बालोद रवाना किया गया।

*​नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को मिला लाभ*
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि भूमिहीन परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बालोद के अंतर्गत कुल 16,488 पात्र हितग्राही हैं, जिन्हें कुल 16,48,80,000 रुपये की राशि अंतरित की जा रही है। विशेष रूप से नगरीय निकायों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, “हमारे नगरीय क्षेत्र में कुल 2,120 हितग्राहियों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त होगा।”
*​हितग्राहियों में उत्साह*

योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग हितग्राही विभिन्न रचनात्मक कार्यों में कर रहे हैं। सोहद्रा बाई और ललिता महादेवा जैसी हितग्राही इस राशि का उपयोग अपने नाती-पोतों की शिक्षा के लिए कर रही हैं, वहीं यादव राम निषाद ने इससे अपनी किराना दुकान का संचालन शुरू किया है।

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी हितग्राहियों से सीधा संवाद किया गया, जिसमें बालोद जिले के हितग्राहियों ने भी वर्चुअली अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!