Skip to main content

PATRIKA24x7

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के 16 हजार 488 हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किए 16 करोड़ 48 लाख 80 हजार रुपये की राशि।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिला स्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए हितग्राही और जनप्रतिनिधि।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 04 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खाते में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। इसके साथ ही रिमोट का बटन दबाते ही बालोद जिले के 16 हजार 488 हितग्राहियों के खाते में 16 करोड़ 48 लाख 80 हजार रुपये की राशि अंतरित हुई। उल्लेखनीय है कि संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, नगर पंचायत चिखलाकसा की अध्यक्ष कुंती साहू, नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष प्रदीप साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष सुनीता संजय साहू, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर, पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, केसी पवार, राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, लक्ष्मी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लाभान्वित हितग्राहीगण शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा ’मोदी की गारंटी’ पूरी की जा रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उपाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत प्राप्त राशि, हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रमको संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी ने कहा कि देश का विकास तभी है जब समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो। यह 10 हजार रूपये की राशि भूमिहीन किसानों के लिए वरदान साबित होगी, जिससे समाज में समानता आएगी। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में सुशासन स्थापित हो रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए केंद्र और राज्य शासन की योजनाएं सीधे नागरिकों तक पहुँच रही हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि केसी पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए लाभान्वित हितग्राहियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में हितग्राहियों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मिली राशि का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी और अपर कलेक्टर नूतन कंवर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!