Skip to main content

PATRIKA24x7

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1008 श्रद्धालुओं के जत्थे को अयोध्या धाम यात्रा के लिए भगवा ध्वज दिखाकर किया प्रस्थान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बिलासपुर पुलिस परेड मैदान में गूंजा जय श्रीराम, रामनवमी पर करेंगे श्री रामलला के दर्शन*

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और स्थानीय विधायकों के साथ बिलासपुर के 1008 श्रद्धालुओं के जत्थे को अयोध्या धाम यात्रा के लिए भगवा ध्वज दिखाकर प्रस्थान किया। जिले के सभी श्रद्धालु रामनवमी के पावन अवसर पर श्री रामलला के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

उप मुख्यमंत्री साव ने पुलिस ग्राउंड मैदान में कहा कि, मोदी सरकार में देश दुनिया में सनातन का पटाका फहरा रहा है। रामलला के जन्मस्थली पर मंदिर बनवाने 500 सालों तक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि, अयोध्या में लाखों कार सेवकों ने जान की बाजी लगाकर रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष किया। आज उनके प्रताप से भांचा राम के दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।

साव ने कहा कि, सनातन के जितने धार्मिक स्थल है, आज फिर से अपने पुराने वैभव को प्राप्त किया है। यह सनातन प्रेमी और राम भक्तों के त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, आप सभी सौभाग्यशाली है कि प्रभु श्रीराम जी के दर्शन का पावन मौका मिला है। उन्होंने नारा लगवाया कि, श्री रामलला हम अयोध्या आएंगे, आशीर्वाद पाएंगे।

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि, भगवान राम जी के दर्शन से मोक्ष की प्राप्ति होगी। भारत सरकार प्रसाद योजना के तहत हमारी विरासत को वापस किया है। मोदी सरकार विकास के साथ विरासत को भी सहेज रही है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करें कि, हमारे अतीत के गौरव को पुनः स्थापित करने की ताकत दें।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह प्रवीण झा वीएन झा, प्राध्यापक डॉ राजकुमार सचदेव रिंकू मित्रा रोशन सिंह जी एवं राम भक्त भाई-बहन उपस्थित रहे।
………. ……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!