Skip to main content

PATRIKA24x7

मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के यादव राम निषाद से किया सीधा संवाद, योजना से आए जीवन में बदलाव की ली जानकारी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित राशि वितरण कार्यक्रम में पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से प्रदेशभर के हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से योजना के लाभ और उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

संवाद के दौरान बालोद जिला के यादव राम निषाद ने मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कहा कि-वे उनसे बात कर भावुक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी किराना दुकान है, जिसे वे इस राशि की सहायता से और विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!