लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में पी.एम. गतिशक्ति अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर की उपसंचालक मौसमी राहा द्वारा पोर्टल का उपयोग कर अपनी परियोजना तैयार करने एवं नवीन योजना बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे संसाधन एवं समय की बचत होगी एवं कार्य की प्राथमिकता के संबंध में भी जानकारी दी।
पी.एम. गतिशक्ति ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म हैं जहाँ सभी प्रकार के अधोसंरचना एवं भूमि की मद आदि की सूचनाएं उपलब्ध होती है। इसका उपयोग कर व्यवस्थित विेकास को गति दिया जा सकता है एवं परिवहन के सुदृढ़ होने के कारण व्यापार व्यावसाय को बढ़ावा भी मिलेगा। कार्यशाला का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बालोद के सहयोग से समपन्न हुआ।

