Skip to main content

PATRIKA24x7

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की बैठक।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला पंचायत सदस्यों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी हुए शामिल।

जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसी तरह बैठक में शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, उप पंजीयक सहकारिता, जिला विपणन विभाग, सहकारिता विभाग, वन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा की गई।

–00–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!