Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत सुनील चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में जिले में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जिले में पीएम आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज
भौतिक लक्ष्यों के प्राप्ति की ओर अग्रसर जिला प्रशासन

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में बालोद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन के मंशानुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के बैंक खातो में राशि हस्तांतरित करने हेतु आवास निर्माण के भौतिक प्रगत्ति के आधार पर ऑनलाइन फंड ट्रांसफर आर्डर तैयार कर प्रथम एवं द्वितीय डिजिटल हस्ताक्षर की कार्यवाही सफलता पूर्वक संपन्न की जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि 23 मार्च 2026 को कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी की उपस्थिति में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर मिश्रा द्वारा आवास निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्ध भुगतान को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं विशेष परियोजना अंतर्गत स्वीकृत समस्त आवासों को 30 मई 2026 के पूर्व विशेष कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत् पूर्ण कराने के निर्देश दिए गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि जिले में आवास निर्माण के भौतिक लक्ष्यो को प्राप्त करने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक कुल स्वीकृत आवास 54 हजार 148 के विरूद्ध 45 हजार 640 आवासों (84 प्रतिशत) का निर्माण पूर्ण किया गया है।

इसके साथ ही जिले में कुल 2390 लाभार्थियो को योजनान्तर्गत फंड ट्रांसफर के माध्यम से कुल 1167.2 लाख रूपए की राशि संबंधितो के खातों में अंतरित हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 02 दिवस में 1256 लाभार्थियो के कुल 582.2 लाख रूपए की राशि का डिजिटल हस्ताक्षर कर राशि हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी है, जिससे हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपने पक्का आवास का निर्माण पूर्ण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!