लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
राजस्व पखवाड़ा ओरमा में एक आवेदन , मेंड़की गांव निरंक,
राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरे जिले भर में राजस्व पखवाड़ा के तहत तीन चरणों में सिविर लगाकर राजस्व प्रकरण का निराकरण हेतु शिविर, लगाया गया था जिसमें तीन चरण में संपूर्ण होना है इसके प्रथम चरण के तहत आज ग्राम पंचायत ओरमा में राजस्व पखवाड़ा जिसमें हल्का पटवारी तरन्नुम खान के द्वारा कार्यालय ग्राम पंचायत ओरमा में आम जनता से मुलाकात किया और समस्या सुनी जिसमें ओरमा से एक आवेदन प्राप्त हुआ और मेंड़की से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ जो ऑनलाइन एम डी सीरीज में दर्ज कर लिया गया है
उक्त शिविर में पटवारी ने बताया कि ओरमा पंचायत में जो सिविर लगा है जिसमें एक आवेदन प्राप्त हुआ है इस से प्रतीत होता है कि ओरमा मेड़की में राजस्व विवाद मुक्त ग्राम साबित होता है।
: उक्त राजस्व सिविर में पटवारी के साथ सरपंच मंजुलता साहू ग्राम पंचायत ओरमा, सचिव संतोष साहू पंच सुदामा साहू, ग्राम पटेल धनु लाल सोनकर, कोटवार अलग राम सोनवानी, परमेश्वर देवदास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमलेश्वरीसाहू, बिना साहू खिलेश्वर माली ,जगदीश यादव, दिलीप सोनकर तेजराम यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नंदिनी सोनकर, मनोज निषाद, मनीष यादव रोजगार सहायक नंदिनी सोनकर ऑपरेटर अभिजीत श्रीवास्तव, एवं अन्य ग्रामीण जन इस सिविर में शामिल हुए।

