Skip to main content

PATRIKA24x7

नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का आभार* – *यशवंत जैन, यज्ञदत्त शर्मा*

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बस्तर में होगा नया सूर्याेदय, विकसित भारत का मजबूत कदम बस्तर से – भाजपा* – *चेमन देशमुख, राकेश यादव*

बालोद/.. भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, एवं लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने बस्तर सहित पूरे देश से नक्सल मुक्त भारत का संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर जो रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता रहा नक्सल मुक्त होने से अब बस्तर की एक अलग ही पहचान होगी। छत्तीसगढ़ के विकास को नक्सलवाद ने रोक रखा था लेकिन अब केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ की साय सरकार के नेतृत्व में चहुंओर विकास की धारा प्रवाहित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की छवि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने केन्द्र सरकार के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख,व पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब मार्च 2026 तक देश को माओवाद से मुक्ति दिलाने की समयसीमा तय की तो इसे लेकर कुछ लोगों ने इस पर संदेह जताया। लेकिन केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और जीरो टालरेंस वाली नीति के परिणाम सबके सामने हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार बस्तर आकर माओंवादियों से हथियार डाल कर मुख्यधारा में जुड़ने का आग्रह करते है जिसके चलते 2898 लोगों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे। वहीं 2 हजार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने भी लगातार बस्तर में रहकर बस्तर के विकास के लिए कार्य किया।

भाजपा जिला महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव व सौरभ लूनिया ने कहा कि एक ओर जहां माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए तैयार किया, वहीं दूसरी ओर बस्तर में युवाओं को रोजगार देने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया की गई साथ ही युवाओं के कौशल उन्न्नयन पर भी जोर दिया गया। बस्तर में आज बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक जैसे खेलों के माध्यम से बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला रहे है वहीं दूसरी ओर बस्तर की सुंदरता ने दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने नक्सल मुक्त बस्तर एवं नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति पुनः आभार माना।

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!